
नई दिल्ली: एक युवक रेलवे स्टेशन लाइन के ऊपर बंधे तारों के ऊपर कलाबाजी करने के लिए चढ़ गया। गनीमत तो ये रही कि उन तारों में करंट नहीं था। साथ ही जीआरपी के जवानों ने युवक को बड़ी ही मुश्किल से नीचे उतार दिया। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के डबरा स्टेशन का है।