नई दिल्ली: अजगर कितना खतरनाक हो सकता है ये इस बात से समझ सकते हैं कि एक शख्स ने एक बड़े अजगर को पकड़ा था। लेकिन अजगर ने ही शख्स की गर्दन को जकड़ लिया। गनीमत ये रही कि स्थानीय लोगों ने अजगर से शख्स की गर्दन को छुड़ा लिया और उसे बोरी में डाला दिया। मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है।