5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्योग जगत
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कुछ ऐसा होगा नजारा, योग करते नजर आएंगे बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ
Play video

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कुछ ऐसा होगा नजारा, योग करते नजर आएंगे बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ

दावोस के इस सम्मलेन में पहली बार योग का सेशन रखा जाएगा।
Google source verification

नई दिल्ली। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावोस रवाना हो चुके हैं। उनके साथ हिस्सा लेने के लिए दो योग गुरु भी वहां जाएंगे। बता दें दावोस के इस सम्मलेन में पहली बार योग का सेशन रखा जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद भारत के योग गुरु और पतंजलि फोरम के मालिक बाबा रामदेव ने की है। उन्होंने बताया कि इस सम्मलेन के आयोजनकर्ताओं ने खुद उन्हें योग के लिए निमंत्रण दिया, हालांकि बाबा रामदेव तो वहां नहीं जाएंगे। इसीलिए उन्होंने भारत की ओर से योग का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो अन्य गुरुओं को भेजने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि वहां रोजाना सुबह-शाम योग के 45-45 मिनट के दो सेशन होंगे। इसमें बड़े-बड़े कंपनियों के सीईओ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सेशन में योग से किस तरह शांति और समृद्धि हासिल की जा सकती है, इस बात का मंत्र बताया जाएगा।