29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Watch : जयपुर के गूलर बांध में डूबे दो बच्चे, तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला, मौत
Play video

Watch : जयपुर के गूलर बांध में डूबे दो बच्चे, तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला, मौत

Goolar Dam Sanganer Accident : जयपुर में रविवार को सांगानेर स्थित गूलर बांध ( द्रव्यवती नदी ) में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।      
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 28 Jul 2019, 4:50 PM IST

जयपुर. जयपुर में रविवार को सांगानेर स्थित गूलर बांध ( द्रव्यवती नदी ) में डूबने से दो बच्चों की ( 2 Children Drown in Goolar Dam Sanganer ) मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक सुभाष नगर निवासी 13 वर्षीय शाहिद और 12 वर्षीय समीर थे।

 

 

जानाकरी के मुताबिक शाहिद और समीर रविवार सुबह द्रव्यवती नदी ( Dravyavat River Jaipur ) के पानी को देखने के लिए सांगानेर स्थित गूलर बांध द्रव्यवती नदी की पाल पर घूम रहे थे। इस दौरान शाहिद की चप्पल पानी में गिर गई।पानी से चप्पल निकालने के लिए शाहिद द्रव्यवती नदी में उतर गया। जैसे ही शाहिद चप्पल लेने लिए पानी में उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। शाहिद को डूबता देख उसे बचाने के लिए समीर भी पानी में उतर गया। लेकिन दोनों ही पानी में डूबने लगे। दोनों को पानी में डूबता देख उनके साथ द्रव्यवती नदी की पाल पर घूम रहे अन्य बच्चों ने लोगों को और घरवालों को घटना की सूचना दी।

 

लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस ( Civil defense ) और एसडीआरएफ टीम ( SDRF Team ) के गोताखोरों ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन ( rescue operation ) के बाद के दोनों को पानी से निकाला। दोनों को वहां से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

गौरतलब है कि जयपुर में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से द्रव्यवती नदी में अधिक पानी आ गया है। सांगानेर स्थित गूलर बांध द्रव्यवती नदी में पानी अधिक गहरा है।