29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सिल्वर जीतकर घर लौटे रजत चौहान, जयपुरवासियों ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Play video

सिल्वर जीतकर घर लौटे रजत चौहान, जयपुरवासियों ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता है गुलाबीनगर के तीरंदाज ने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 31 Aug 2018, 4:00 PM IST

जयपुर. इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों की पुरुष कम्पाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतकर घर लौटे रजत चौहान का शुक्रवार को गुलाबीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रजत एशियाई खेलों में सिल्वर मैडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य हैं। 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले रजत इस बार सिल्वर मैडल ही जीत सके, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

 

रजत की अगुवानी के लिए उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त सांगानेर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। जयपुर निवासी रजत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। वह विश्व चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा का रजत पदक जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर चुके हैं।

 

रजत ने घर वापसी पर यही कहा कि उनके लिए यह पल बेहद खास है। हालांकि उन्हें स्वर्ण पदक से चूकने का मलाल है, लेकिन खुशी है कि वह खाली हाथ घर नहीं लौटे हैं और अपने परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। रजत के माता-पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। अब रजत की एक ही ख्वाहिश है कि उन्हें जल्द से जल्द अच्छी नौकरी मिल जाए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़