
अजमेर में सरकार की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का भोजन भत्ता कम होने के कारण शिक्षक भण्डारे में खाना खिला रहे है। सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के केकड़ी के शिक्षक छात्रों को विश्वविद्यालय के सामने चल रहे भण्डारे में खाना खिलाने ले गए। भंडारे के संचालकों से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्चे दो दिन से भण्डारे में खाना खाने आ रहे है।