
बांसी (बूंदी) के दुगारी में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के की ओर से कार सेवक बलिदान दिवस (हुतात्मा दिवस) के अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगारी पर प्रखण्ड स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।