Jaipur Corona Positive:
जयपुर जिले में लगातार दो दिन की राहत के बाद आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में आज 1944 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि संक्रमण के मामले जिले में लगातार कम होने से तीसरी लहर का असर कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। लेकिन अब एक बार फिर संक्रमण बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। वैशाली नगर से आज भी सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। वहीं राज्य के सर्वाधिक एक्टिव केस भी जयपुर जिले में हैं, जबकि तीसरी लहर में सर्वाधिक मौतें भी राजधानी में ही हुई हैं।
यह भी देखें: जिला उपभोक्ता मंच ने कंपनी को जारी किया नोटिस
यहां मिले मरीज
वैशाली नगर में 90, सोडाला में 63, प्रतापनगर में 53, मालवीय नगर में 52, अग्रवाल फार्म में 34, एयरपोर्ट में 26, आदर्श नगर में 15, बाइस गोदाम में 1, अम्बाबाड़ी में 2, आमेर में 46, बड़ी चौपड़ में 1, बगरू में 22, बजाज नगर में 5, बनीपार्क में 26, बापू नगर में 4, बरकत नगर में 9, बस्सी में 55, बेनाड़ में 2, भांकरोटा में 15, बीलवा में 4, ब्रहमपुरी में 2, सेंट्रल जेल में 1, चाकसू में 41, चांदपोल में 3, चौड़ा रास्ता में 3, छोटी चौपड़ में 1, सिविल लाइंस में 17, सी स्कीम में 24, ददिया में 2, दूदू में 34, दुर्गापुरा में 32, ईदगाह में 1, गलता गेट में 2, गांधी नगर में 14, घाटगेट में 4, गोकुलपुरा में 6, गोनेर में 18, गोपालपुरा में 33, गोवर्धन नगर में 38, गोविंदगढ़ में 25, गुर्जर की थड़ी में 10, हरमाड़ा में 5, हसनपुरा में 6, इंदिरा गांधी नगर में 51, जगतपुरा में 53, जयसिंहपुरा खोर में 1, जामडोली में 8, जमवारामगढ़ में 8, जवाहर सर्किल में 22, जवाहर नगर में 24, झालाना में 19, झोटवाड़ा में 58, जेएलएन मार्ग में 32, जौहरी बाजार में 5, कालवाड़ में 8, करतारपुरा में 2, खातीपुरा में 18, खोहनागौरियान में 1, किरण पथ में 43, किशनगढ़ में 29, कोटपूतली में 44, लालकोठी में 11, लुणियावास में 3, महेश नगर में 18, मंगल विहार में 30, मानसरोवर में 55, एमडी रोड में 1, एमआई रोड में 2, मुहाना में 3, मुरलीपुरा में 41, न्यू सांगानेर रोड में 27, नींदड़ में 2, निर्माण नगर में 13, निवारू में 3, ओटीएस में 1, पत्रकार कॉलोनी में 33, फागी में 8, फुलेरा में 12, प्रतापनगर में 53, पुरानी बस्ती में 1, राजापार्क में 2, रामगंज 1, रामगढ़मोड़ में 1, सांभर में 49, सांगानेर में 46, सांगानेरी गेट में 1, शाहपुरा में 1, शास्त्री नगर में 15, श्याम नगर में 20, सीकर रोड में 1, सिरसी रोड में 1, सीतापुरा में 33, एसएमएस में 2, सोडाला में 63, स्टेशन रोड में 1, सुभाष चौक में 5, तिलक नगर में 12, टोंक फाटक में 9, टोंक रोड में 35, त्रिवेणी नगर में 45, वाटिका में 18, विद्याधर नगर में 18, विराट नगर में 21, अचिन्हित क्षेत्राों में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।