
जयपुर।
जैसे जैसे जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आ रहा है वैसे वैसे मंदिरों में रौनक बढ़ रही है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। छोटी काशी जयपुर के आराध्य देव श्री गोविन्द देव जी के मंदिर में भी रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसमें ख्यातिनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से प्रभु को रिझा रहे हैं। वहीं मंदिर में आयोजित हो रहे भजन-कीर्तन के साथ ही एक अतिरिक्त उत्सव झांकी 8 से 9.25 बजे तक श्रद्धालु के लिए अतिरिक्त खोली जाती है। जिसमें श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर सकते हैं। एवं उसके बाद शयन झांकी दर्शनार्थ खोली जाती है।