
दौसा के राहुवास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत जयपुर स्थित देश के सबसे बड़ी टेक्नो हब “भामाशाह टेक्नो हब” का भ्रमण किया. टेक्नो हब में बच्चो को रोबॉट टेक्नोलॉजी, 3-डी प्रिंटिंग के साथ ही गेम ज़ोन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम ,जिम, डिजिटल म्यूजियम का भी भ्रमण कराया गया।
प्रधानाचार्य बलराम मीना ने बताया कि डिजिटल म्यूजियम में डिजिटल टेक्नोलॉजी के विकास के बारे में विभिन्न मॉडल के जरिये बताया गया है। भ्रमण दल के साथ कमलेश कुमार मीणा, महबूब आलम और ऋतु शर्मा शामिल थे।