31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कृष्ण बलराम मंदिर में सुदर्शन पूजा व यज्ञ, देश—विदेश के भक्त हुए शामिल… देखिए VIDEO
Play video

कृष्ण बलराम मंदिर में सुदर्शन पूजा व यज्ञ, देश—विदेश के भक्त हुए शामिल… देखिए VIDEO

Shri Krishna Balram Temple Jaipur : जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में रविवार को 11वां पाटोत्सव शुरू हुआ। मंदिर में सुदर्शन पूजा व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 23 Apr 2023, 8:43 PM IST

जयपुर। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में रविवार को 11वां पाटोत्सव शुरू हुआ। मंदिर में सुदर्शन पूजा व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश विदेश से आये भक्तों ने हरे कृष्ण नाम का संकीर्तन कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया।

हरे कृष्ण मूवमेंट के कार्यक्रम समन्वयक सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि श्री कृष्ण बलराम मंदिर में 27 अप्रेल तक 5 दिवसीय पाटोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को भगवान की प्रशन्नता के लिए नृत्य गायन का आयोजन होगा। 25 अप्रेल को रथयात्रा, 26 अप्रेल को भजन संध्या, 27 अप्रेल को औषधीय द्रव्यों के साथ महा अभिषेक कर भगवान का देश-विदेशों से मंगवा ये गयेे फूलों से मनमोहन श्रंगार किया जाएगा।

सुदर्शन चक्र का अभिषेक कर नई ध्वजा लहराई
मन्दिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर को फूलों एवं रोशनी से सजाया गया। पाटोत्सव के पहले दिन मंदिर के ऊपर स्थित राजस्थान का सबसे बड़ा विशाल सुदर्शन चक्र का अभिषेकम कर नई ध्वजा लहराई गई। इस मौके पर भगवान के परम प्रिय सुदर्शन जी का प्राकट्य दिवस के रूप में संकीर्तन के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान के विग्रह को चन्दन से मनमोहक अलंकार किया गया। कोरोना के कारण रुके मन्दिर निर्माण के कार्य को पुनः शुरू करने के लिए सुदर्शन यज्ञ किया गया।