
जयपुर
फतेहपुर एसएचओ मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रताप की आठ दिन पहले गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…हत्या के बाद आरोपी सीकर से सीधे पूणे पहुंचे और मंदिरों में शरण लेते रहे। बदमाश रामपाल को पुणे से, अजय चौधरी व जगदीप धनकड़ को दादर रेलवे स्टेशन से तथा आमीर को बलारा इलाके से पकड़ा है पूरे मामले पर आईजी जयपुर रेंज महानिरीक्षक वीके सिंह ने पोल खोली…सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम लगातार अपराधियों के पीछे रही और आखिर सफलता मिली