जयपुर।
अफवाह की आंधी ने एक युवक को काल के गाल में पहुंचा दिया। मामला है जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल का जहां एक व्यक्ति को दो वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिलाने की कीमत इतनी ज्यादा पड़ गई की उसे वह कीमत मौत के रुप में चुकानी पड़ी।
मासूम को चॉकलेट दिलाने के ले जाने के दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि फैजल बालिका को अगवा कर ले जा रहा है। इसी दौरान उसकी एक पडौसी औरत से भी बालिका को ले जाने के मामले में कहासुनी हो गई । कहासुनी के बाद अफवाह की आंधी ने तूफान का रूप धारण कर लिया और इसी के चलते लोगों ने युवक को पकड़ लिया और बिना पूछ्ताछ के युवक को बिजली के खम्भे के बांध दिया। यहां जमा लोगो ने बेकसूर युवक को मार-मार कर उसकी हालत ख़राब कर दी। इसके बाद उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मामला तीन फरवरी का है जब विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिए में फैक्ट्री में काम करने वाला मोहम्मद फैजल सिद्दकी (25) तीन फरवरी को अपने दोस्त की दो वर्षीय बेटी को चॉकलेट दिलाने के लिए बाजार ले जा रहा था इसी दौरान उसकी गुड्डी देवी से कहासुनी हो गई। महिला का आरोप था कि फैजल बालिका को अगवा कर ले जा रहा है। इसी शक के आधार पर वहां कुछ लोगों ने सिद्दकी को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद मौके पर जमा लोगों ने सिद्दकी जमकर पिटाई की और वीडियो बना लिया।
जब दो वर्षीय मासूम के पिता असलम अंसारी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बच्ची गौतम विहार रोड पर खड़ी है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो लोग सिद्दकी की पिटाई कर रहे थे और बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। इसके बाद अंसारी ने पुलिस को फोन किया और सिद्दकी को तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने बुधवार को दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी एसआई मुकुट बिहारी ने बताया कि फैजल से मारपीट के बाद मौत के मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि फैजल अपने दोस्त की बेटी को चॉकलेट दिलाने जा रहा था इसी दौरान बालिका के अपहरण की हवा फैल गई और लोगों ने फैजल से मारपीट कर दी। बालिका केअपहरण सम्बंधी बात की जांच जारी है।