
जन्माष्टमी की तैयारियों और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने गोविददेवजी मंदिर पहुंचे महापौर और क्षेत्रीय विधायक को लोगों को विरोध झेलना पड़ा। मंदिर पहुंचते ही लोग समस्याओं को लेकर विरोध में उतर आए और महापौर को घेर लिया। महापौर को लेागों ने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अब आए हो, पांच दिन में कैसे करोंगे समस्याएं दूर। वहीं दौरे के बीच महापौर की भी लाचारी साफ झलकी, उन्होंने टूटे फुटपाथ, जगह-जगह फैली गंदगी आदि देख अधिकारियों से कहा कि भगवान के नाम पर तो करो काम, जन्माष्टमी पर लाखों भक्त आएंगे।