31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नेपाल में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 65 लोगों की मौत
Play video

नेपाल में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 65 लोगों की मौत

नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 65 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। गुरुवार से हो रही भारी बारिश से 25 से अधिक जिले और इसमें 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं। नेपाल थल सेना और पुलिसकर्मियों ने देश में कई स्थानों पर 1,104 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 185 लोगों को काठमांडू में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग (एफएफएस) ने कहा है कि मानसून सक्रिय है और देश के अधिकतर जगहों पर अगले दो तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 15 Jul 2019, 3:31 PM IST