15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Muhana Mandi : टमाटर हो रहा महंगा, गोभी-मिर्ची के दाम भी चढ़े

– सब्जियों पर महंगाई की मार – शिमला मिर्च भी महंगी जयपुर। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ऐसे में सब्जियां महंगी हो रही हैं। आमजन की जरूरत की सब्जियां महंगे दामों के चलते आसमान पर हैं। टमाटर मुहाना थोक मंडी मेे आज महंगा बिका और देसी टमाटर के दाम 50 रुपए प्रति किलो […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 24, 2024

– सब्जियों पर महंगाई की मार

– शिमला मिर्च भी महंगी

जयपुर। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। ऐसे में सब्जियां महंगी हो रही हैं। आमजन की जरूरत की सब्जियां महंगे दामों के चलते आसमान पर हैं। टमाटर मुहाना थोक मंडी मेे आज महंगा बिका और देसी टमाटर के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। वहीं खुदरा में आज टमाटर 80 रुपए किलो तक बिका। ऐसा ही हाल अन्य सब्जियों का है। मुहाना थोक मंडी में आज फूल गोभी करीब 50 रुपए तक बिकी। वहीं हरी मिर्ची भी करीब 40 रुपए तक बिकी।

टमाटर की फसल कम इसलिए महंगा

मंडी में कारोबार कर रहे व्यापारियों ने बताया, इस बार टमाटर की फसल कम है। इसलिए दाम ऊपर चल रहे हैं। प्रदेश में तो टमाटर होता नहीं है। इस समय सारा टमाटर नासिक ने आता है। इस बार अच्छी बारिश के चलते टमाटर की फसल खराब हो गई। इस कारण दाम ऊपर चल रहे हैं। वहीं शिमला मिर्च के दाम भी आज मंडी में 80 से 90 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। वहीं अन्य सब्जियां भी बारिश की वजह से खराब हो गई। इस कारण महंगी हैं।

खुदरा में दाम बहुत ऊंचे

वहीं खुले बाजार की बात करें तो सब्जियों के दाम आसमान पर चल रहे हैं। खुले बाजार में टमाटर करीब 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं मिर्ची भी और गोभी करीब 70-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। मूली भी इन दिनों काफी महंगी बिक रही है। मूली की फसल अभी आना शुरू हुई है। इस कारण महंगी है।

नींबू-अदरक भी महंगे

मंडी में आज नींबू के भाव 60 से 70 रुपए तो पुरानी अदरक के भाव 115 से 120 रुपए तक बोले गए। वहीं नई अदरक इन दिनों सस्ती बिक रही है और नई अदरक के दाम 35 से 36 रुपए तक बोले गए। वहीं तुरई के दाम भी 30 से 40 रुपए तक बोले गए। टिंडा भी 28 से 40 रुपए तक बिका।

वर्जन

राजस्थान में टमाटर नहीं होने की वजह से सारा टमाटर दूसरे राज्यों से आता है। इस समय मंडी में टमाटर नासिक से आ रहा है। बारिश की वजह से फसल खराब होने के कारण नासिक में ही टमाटर महंगा मिल रहा है। इस कारण जयपुर में भी दाम महंगे हैं। वहीं फूल गोभी व मिर्ची भी दूसरे राज्यों से आ रहा है। इस कारण महंगी हैं।

– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी