6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नगर पालिका का ये कैसा काम, क्रूरता की सारी हदें की पार
Play video

नगर पालिका का ये कैसा काम, क्रूरता की सारी हदें की पार

बंदरों के बच्चों के साथ किया ऐसा, जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Google source verification

जयपुर जिले के चाकसू के शीतला माता में पिछले दिनों लाल मुंह के बंदरों का काफी आतंक मचा हुआ है। बंदरों ने यहां कई लोगों को घायल किया था। इसके चलते चाकसू नगरपालिका ने बंदर पकड़ो अभियान शुरू किया। इस अभियान में पिछले तीन-चार दिन में 90 से अधिक बंदरों को पकड़ा गया है। इस अभियान में नगरपालिका कर्मचारियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। कर्मचारियों ने बंदरों और उनके बच्चों को पकड़ कर बोरियों में बंद कर दिया। तेज गर्मी में जमीन पर पड़ी बोरियों में बंद बंदरों के हाल खराब हो गए। वे बोरियों में से निकलने के लिए छटपटाते नजर आए। वहीं आस-पास के लोग ये सब देखकर तमाशबीन बने रहे। वहीं चाकसू नगरपालिका की इस कार्रवाई ने क्रूरता की सारी हदें तोड़ते हुए एक छोटीसी टोकरी में बंदरों के तीन-तीन बच्चों को बंद किया गया है। जिससे तेज गर्मी में बच्चों की हालत खराब हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि कई बोरियों में एक साथ दो बंदरों को डाल दिया गया। बंदरों पर अत्याचार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पशु प्रेमियों ने नगरपालिका के इस कृत्य की आलोचना की है। पशु प्रेमियों के लिए काम करने वाली संस्थाओं का कहना है कि ऐसे कृत्य करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। रक्षा एनजीओ के संस्थापक रोहित गंगवाल ने कहा कि किसी भी वन्य जीव को पकड़ने के लिए इस तरह से पकड़ना दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह सब जानबूझकर किया गया है। इनके खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं मुख्य वन संरक्षक केसी मीणा ने बताया कि मामला अभी मेरी जानकारी में नहीं आया है। बंदर हो या अन्य कोई जीव ऐसा हुआ है तो यह गलत है कार्रवाई की जाएगी।