31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
चीनी सेना की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ
Play video

चीनी सेना की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ

डोकलाम गतिरोध के तकरीबन दो साल बाद चीनी सेना की ओर से एक बार फिर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की खबर है। कुछ भारतीय अधिकारियों का कहना है कि 6 जुलाई को चीनी सैनिक जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में गाड़ियों से डेमचोक सेक्टर में करीब डेढ़ किलोमीटर तक घुस आए। कोयुल गांव में घुसे चीनी सैनिकों ने दलाईलामा के 84वें जन्मदिन पर तिब्बती शरणार्थियों द्वारा झंडा फहराने का विरोध किया। भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा शरणार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने के बाद वह वहां से कुछ घंटों बाद वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना ने सीमा रेखा पार नहीं की। वे सेना की वर्दी में भी नहीं थे। उन्होंने सिर्फ बैनर दिखाए, जिसमें लिखा था, ‘तिब्बत को विभाजित करने के लिए सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें। सूत्रों का कहना है कि दो गाड़ियों से आए 11 चीनी लोग सीमा पर 30 से 40 मिनट रुके और वहीं से वापस चले गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 13 Jul 2019, 7:33 PM IST