
राजस्थान का रण…. में आज आपको दिखाएंगे… बीजेपी और कांग्रेस के सबसे बड़ी जीत वाले विधानसभा क्षेत्रों के हाल… प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार गौरव यात्रा के साथ विभिन्न सम्मेलनों में दावे कर रही है… प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत मतदाताओं को खुश करने की कोशिश के साथ राजस्थान पत्रिका ने विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे कर लोगों और विशेषज्ञों से खुशियों का स्तर जाना, जहां 2013 के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीते थे। सांगानेर विधानसभा में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल में खास काम नहीं होने से लोग परेशान हैं। सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी विकास का दावा करते हैं हांलाकि बीजेपी सरकार में रहते हुए तिवाड़ी सरकार के खिलाफ बोलते रहे है….. आखिर अपनी पार्टी बनाकर विधानसभा 2018 में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं… क्या है सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का हाल…. देखिए रिपोर्ट