– बीती देर रात हल्की बारिश से मौसम में घुली हल्की ठंडक
जयपुर। बीते चार दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी से आमजन को राहत तो नहीं मिली है, लेकिन बीती देर रात हुई हल्की बारिश से रात के मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। देर रात आए अंधड़-बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट आई है। यह अंधड़-बारिश प्रदेश के कई जिलों में आया। आज सवेरे जैसे ही धूप खिली, मौसम में गर्माहट फिर से बढ़ गई और आमजन को गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में कल के मुकाबले आज तापमान में गिरावट आई है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर जिले में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री तक रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 46 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में नौतपा शुरू होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जयपुर में आज भी गर्मी के तेवर तीखे रहेंगे।