
राजनीति में जो कुछ नजर आता है, सियासत सिर्फ वही नहीं होती। दक्षिणी राजस्थान के सात जिलों की सियासी तस्वीर समझने के लिए मुद्दों, बगावत, चुनावी सभाओं और जोड़-तोड़ की राजनीति से थोड़ा ऊपर उठना होगा। हर बार की तरह इस बार भी जीत के लिए यहां शह-मात का खेल खेला जा रहा है। दोनों तरफ से मोर्चेबंदी की जा रही है विरोधियों को घेरने के लिए, तो अपनों से सावधान रहने के लिए तोड़ भी निकाले जा रहे हैं।