31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
तस्कर बेखौफ: दस माह में दर्ज हुए एनडीपीएस के 3127 प्रकरण
Play video

तस्कर बेखौफ: दस माह में दर्ज हुए एनडीपीएस के 3127 प्रकरण

राजस्थान में 312 प्रकरण हर माह आ रहे सामने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Sharma

•

Updated: 30 Nov 2022, 7:08 PM IST

जयपुर. राजस्थान पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी थम नहीं रही है। प्रदेशभर के थानों में गत अक्टूबर तक 10 माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3127 प्रकरण दर्ज किए गए, यानि हर माह 312 प्रकरण। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 4658 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। तस्करों से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हेरोइन, स्मैक, चरस, अफीम, गांजा व डोडा पोस्त जब्त किया। इनमें भी सबसे अधिक डोडा पोस्त व गांजा बरामद किया।

कमिश्नरेट पुलिस की बूंदी में कार्रवाई

जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की सूचना पर बूंदी के हिण्डौली में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट पुलिस की मदद से हिण्डौली पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया, जो आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर राजस्थान में सप्लाई करते थे।


एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी ने बताया कि हिण्डौली पुलिस ने नागौर के कोतवाली निवासी अन्नाराम जाट, बासनी निवासी मोहम्मद हारुन, मिश्राबाड़ी निवासी मोहम्मद फिरोज, पांचौड़ी निवासी असगर खां, जोधपुर की चामुंडा कॉलोनी निवासी कय्यूब खान और उत्तर प्रदेश में मथुरा निवासी अजय गडरिया को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2 क्विंटल 87 किलो गांजा, 16400 रुपए व दो वाहन बरामद किए। चौधरी ने बताया कि आरोपी जयपुर, सीकर, नागौर व अजमेर में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। आरोपी अन्नाराम जाट आंध्र प्रदेश से 2 हजार रुपए किलो में गांजा खरीदकर यहां 6 से 8 हजार रुपए किलो में बेचता है।
—–
पुलिस कार्रवाई के आंकड़े
मादक पदार्थ ———————— बरामद (किलोग्राम में)

डोडा पोस्ट ————————- 121049

गांजा —————————— 6780

अफीम —————————– 453

चरस ——————————- 9

स्मैक ——————————- 27

हेरोइन ——————————- 34

ब्राउन शुगर ————————— 0.325