
अजमेर में कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की रंगत में डूबे नजर आए। भावी नेताओं ने समर्थकों के साथ ढोल-ढमाकों पर नाचते हुए रैली निकाली। एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने जोश और उत्साह के साथ नामांकन पर्चे भरे। सभी संस्थाओं के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा रहा।