अजमेर जिले के पीसांगन पुलिस थाने की हवालात में चाेरी के मामले में बंद आराेपी मांगीलाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह सहित 6 पुलिस कर्मियाें काे सस्पेंंड कर दिया। वहीं थाने के पूरे स्टाफ काे लाइन हाजिर भी किया है।