15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: रक्षाबंधन पर्व पर नि:शुल्क यात्रा, रोडवेज बसों में महिलाओं की रही भीड़

जैसलमेर जिले के रोडवेज बस स्टैण्डों पर रक्षा बंधन के दिन नजारा आम दिनों की तुलना में अलग ही देखने को मिला।

Google source verification

जैसलमेर जिले के रोडवेज बस स्टैण्डों पर रक्षा बंधन के दिन नजारा आम दिनों की तुलना में अलग ही देखने को मिला। जैसलमेर व पोकरण क्षेत्रों में रोडवेज बसों में महिलाओं की भीड़ रही। रक्षा बंधन पर्व के दिन महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था के चलते जोधपुर व बाड़मेर जाने वाली बसों में महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही। रोडवेज बस स्टैण्ड से रवाना होने वाली बसें महिलाओं व बच्चों से भरी नजर आई। पोकरण व जिले के ग्रामीण क्षेत्राें में भी यही रोडवेज बस स्टैण्ड व रोडवेज बसों में देखने को मिली।

महिलाओं में खुशी व उत्साह

 भाई-बहिन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को राजस्थान प्रदेश में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा से महिलाओं में खुशी व उत्साह देखने को मिला। कस्बे से जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर की ओर जाने के लिए शनिवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही महिलाओं व बच्चों की भीड़ रोडवेज बसों के इंतजार में खड़ी रही। बहिनों को दिए इस सरकारी तोहफे का असर निजी बस व टैक्सी संचालकों पर देखा गया, जिन्हें सवारियों को लेकर खासी मशक्कत करनी पड़ी।