जैसलमेर. प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भरतराम मेघवाल ने कहा कि जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिदिन सुबह निकाली जा रही प्रभात फेरी सद्भावना के संदेश देने के लिए सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से निकाली जा रही है। प्रभात फेरी में जिस तरह युवा देश के महानायकों के अमृत्व के नारे, देश में सद्भावना शांति और सद्भावना के लिए प्रेरक गीतों एवं देश भक्ति के नारों से जो संदेश दे रहे हैं।