26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Watch Video: बीएसएफ सेक्टर दक्षिण ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन
Play video

Watch Video: बीएसएफ सेक्टर दक्षिण ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन

सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर दक्षिण में शनिवार को ब्लैक आउट और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
Google source verification

सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर दक्षिण में शनिवार को ब्लैक आउट और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य संकट की घड़ी में बल की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों की दक्षता को परखना रहा। ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट, संचार व्यवस्था की विफलता, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, त्वरित प्रतिक्रिया दल की तैनाती और शत्रु हमले जैसी परिस्थितियों का सजीव अभ्यास किया गया। सभी यूनिटों, प्रशासनिक शाखाओं और तकनीकी इकाइयों ने निर्धारित मानकों के अनुसार सक्रियता के साथ भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपसी तालमेल, तैयारी और संसाधनों की तत्परता का परीक्षण हुआ।