
उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को जवाहिर चिकित्सालय में स्थापित पोलियो बूथ पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर पवन कुमार व समाज सेवी चंद्रप्रकाश शारदा ने पोलियो बूथ पर उपस्थित बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पवन कुमार व समाजसेवी चंद्र प्रकाश शारदा की ओर से सभी अभिभावकों को अपने 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई।