26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Watch Video: अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
Play video

Watch Video: अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

जैसलमेर जिलेभर में शनिवार को मनाए गए होम अष्टमी पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह की त्रिवेणी बहती नजर आई।
Google source verification

जैसलमेर जिलेभर में शनिवार को मनाए गए होम अष्टमी पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह की त्रिवेणी बहती नजर आई। शहर हो या गांव, हर स्थान पर धार्मिकता का रंग गाढ़ा दिखा। मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लग गया। घंटियों की मधुर ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। पर्व के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्प सज्जा ने धार्मिक स्थलों को और भी आकर्षक बना दिया। कई मंदिरों में दिनभर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।