28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ट्रक में पंजाब ले जाए जा रहे 44.93 लाख रुपए जब्त
Play video

ट्रक में पंजाब ले जाए जा रहे 44.93 लाख रुपए जब्त

- पोकरण से राशि लेकर भटिण्डा में देनी थी सुपुर्दगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 22 Sep 2020, 3:43 PM IST

जोधपुर.
जिले की बाप थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर गाडना सरहद में मिनी ट्रक में 44.93 लाख रुपए जब्त किए। यह राशि पोकरण से पंजाब के भटिण्डा ले जाई जा रही थी।

थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि थाना क्षेत्र में चल रही विशेष जांच व नाकाबंदी के दौरान फलोदी की तरफ से आ रहे जोधपुर नम्बर के मिनी ट्रक की रोककर तलाशी ली गई। तब चालक सीट के नीचे तीन थैलियों में भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा नजर आई। जिसे थाने लाया गया। जांच में तीनों थैलियों से 44,93,340 रुपए मिले। इस संबंध में पंजाब के भटिण्डा में मौर मण्डी निवासी चालक जसवंतसिंह उर्फ संतोकसिंह पुत्र लालसिंह जट सिख व खलासी रणदीपसिंह उर्फ राजू पुत्र मनजीतसिंह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एेसे में पूरी राशि को सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर ली गई।
चालक व खलासी से पूछताछ में सामने आया कि वे जैसलमेर जिले में पोकरण से भटिण्डा जा रहे थे। यह राशि भी उन्हें भटिण्डा की फैक्ट्री में किसी व्यक्ति को देनी थी। फिलहाल पुलिस इस राशि को पंचायत चुनाव से संबंधित नहीं मान रही है। इसके संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया।

चालक की चुप्पी : राशि किसकी व किसे देनी थी?
पुलिस ने राशि जब्त की है। फिर भी इस पर मालिकाना हक अभी तक किसी व्यक्ति ने नहीं जताया है। इस राशि को किन लोगों से लाया गया था और भटिण्डा में किसे सुपुर्दगी करनी थी, इस बारे में चालक व खलासी कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़