30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एबीवीपी ने दी डॉ. प्रियंका को श्रद्धाजंलि, रखा दो मिनट का मौन
Play video

एबीवीपी ने दी डॉ. प्रियंका को श्रद्धाजंलि, रखा दो मिनट का मौन

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद कॉलेज में डॉ. प्रियंका को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 1 Dec 2019, 8:32 PM IST

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद कॉलेज में डॉ. प्रियंका को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

श्रद्धाजंलि सभा में एबीवीपी के विभाग सहसंयोजक अविनाश खारा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हैदराबाद में हुए वेटनरी डॉ. प्रियंका के साथ सामूहिक बलात्कार व जिंदा जलाकर की गई निर्मम हत्या की कड़ी भत्र्सना करती है तथा दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग करती है। उन्होंने कहा यह अत्यंत ही चिंतनीय विषय है कि एक महिला जो किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा कर रही हो, उसकी सहायता के स्थान पर सामूहिक बलात्कार एवं जिंदा जला हत्या कर दी जाती है, ऐसे कुंठित लोग समाज में रहने योग्य नहीं है।

रविप्रताप ने बताया कि रविवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर व उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धाजंलि सभा को मनोज मीणा, मधु परिहार, सुमन चौधरी, निकिता, गरिमा, उमेश विश्नोई व कुलदीप सिंह ने सम्बोधित किया।