11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
गोडावण के संरक्षण का ब्यौरा मांगा
Play video

गोडावण के संरक्षण का ब्यौरा मांगा

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण के किए गए प्रयासों की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाने को कहा है।
Google source verification

गोडावण संरक्षण को लेकर स्वप्रसंज्ञान के आधार पर दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल के सहयोगी ने इसके लिए दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश रामेश्वर व्यास की खंडपीठ ने मामला दो सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। जैसलमेर जिले में गोडावण की कैप्टिव ब्रीडिंग के अलावा कई अन्य प्रयास किए गए हैं।