
वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. चुनावों के नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। वहीं दिग्गज नेताओं की ओर से भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रति लहर बनाने की होड़ देखी जा सकती है। जोधपुर में राहुल गांधी की सभा के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी अपने चुनावी क्षेत्र में लोगों से मिलकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस कड़ी में शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार के समर्थन में प्रचार के दौरान उम्मेद चौक के क्षेत्रवासियों ने तीन सौ फीट लम्बी चुनरी उड़ाकर स्वागत किया।