29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
इस कारण से चलती बोलेरो कैम्पर बनी आग का गोला
Play video

इस कारण से चलती बोलेरो कैम्पर बनी आग का गोला

- एम्स के सामने चौराहे पर हादसा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 3 May 2018, 6:09 PM IST

जोधपुर . बासनी में एम्स के सामने चौराहे पर बुधवार शाम चलती बोलेरो कैम्पर में भरे थिनर के ड्रम में आग से बोलेरो आग का गोला बन गई। बासनी अग्निशमन केन्द्र की दमकल ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक बोलेरो कैम्पर का पीछे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। एम्स के सामने व ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे पर शाम करीब 4.45 बजे चलती बोलेरो कैम्पर की बॉडी में आग लग गई। उसमें थिनर के ड्रम भरे थे, जो संभवत: लीकेज हो गए और तेज गर्मी से आग लग गई। राह चलते लोगों की सूचना पर मालिक प्रकाशचंद ने तुरंत सर्किल पर बोलेरो रोक दी। तब तक कैम्पर का पीछे का हिस्सा आग का गोला बन गया। चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन केन्द्र से एक दमकल के साथ रामनरेश, सुनील, पूरणमल, समंदर सिंह, अमित व करण वहां आए और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।