29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
टैंकर से भिड़े ट्रेलर में आग, चालक जिंदा जला
Play video

टैंकर से भिड़े ट्रेलर में आग, चालक जिंदा जला

जोधपुर

•

image

Hanuman Ram Galwa

•

Updated: 15 Jun 2024, 7:18 PM IST

जोधपुर. बिलाड़ा थानान्तर्गत पिचियाक में बाईपास पर डिवाइडर में लगे पौधों को पानी पिलाने के दौरान शुक्रवार को टैंकर से टकराने के बाद सीमेंट से भरे ट्रेलर में आग लग गई और केबिन में फंसने से चालक की मौत हो गई। टैंकर चालक घायल हुआ है। आग से हाईवे पर जाम लग गया। नगर पालिका की दमकलों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था।
वृत्ताधिकारी (बिलाड़ा) गोमाराम बताया कि हाइवे निर्माण करने वाली कम्पनी का टैंकर सुबह पिचियाक बाइपास पर डिवाइडर में लगे पौधों को पानी पिला रहा था। इतने में सीमेंट से भरकर आ रहा ट्रेलर पीछे से टैंकर से टकरा गया। ट्रेलर के चालक साइड का हिस्सा टैंकर से भिड़ा। इससे केबिन पिचक गया। ट्रेलर के टायर निकल गए। इसके बावजूद तेज रफ्तार ट्रेलर रूका नहीं और करीब 40-50 मीटर तक घसीटता रहा और फिर रूका। बगैर टायर घसीटने से संभवत: स्पार्किंग हुई और उससे ट्रेलर में आग लग गई।