
जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री परिसर में पीहर जाने को लेक छिड़ी तकरार के बाद पति ने पेट्रोल उड़ेलकर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही पत्नी को घर में बंद कर पति मौके से भाग निकला। लपटों से घिरी पत्नी जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर बाहर आई। इस दौरान ढाबा संचालक व अन्य लोगों ने आग बुझाकर गम्भीर हालात में महिला को पुलिस के जरिये महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।