11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में होम्योपैथी की नई पद्धतियों पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू
Play video

जोधपुर में होम्योपैथी की नई पद्धतियों पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू

जोधपुर.जोधपुर में दो दिवसीय होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप शनिवार से एक रिसॉर्ट में शुरू हुई। पहली बार हो रही इस स्तर की वर्कशॉप के लिए जर्मनी सहित देश के जाने-माने होम्योपैथ चिकित्सक शिरकत कर रहे हैं।
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 06, 2018

 

जोधपुर.जोधपुर में दो दिवसीय होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप शनिवार से एक रिसॉर्ट में शुरू हुई। पहली बार हो रही इस स्तर की वर्कशॉप के लिए जर्मनी सहित देश के जाने-माने होम्योपैथ चिकित्सक शिरकत कर रहे हैं।

एक रिसॉर्ट में शनिवार सुबह शुरू हुई

जोधपुर होम्योपैथी एसोसिएशन, एक्सल एकेडमी ऑफ होम्योपैथी पंजाब और ग्लीज एकेडमी ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन जर्मनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्क शॉप चौपासनी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार सुबह शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा रहे और अध्यक्षता हाम्योपैथी यूनिवर्सिटी जयपुर के रजिस्ट्रार डॉ. तारकेश्वर जैन ने की। ड्रग प्रूविंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. जेडी दरयानी व सीसीएच सदस्य लखनऊ के डॉ. अनिरुद्ध वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। संगोष्ठी में रोगी के उपचार का विश्लेषण और होम्योपैथी प्रेक्टिस, बोनीगहसन पद्धति से रोगियों के केस विश्लेषण पर चर्चा के अलावा विशेषज्ञ क्लिीनिकल केसेज के साथ होम्योपैथी चिकित्सकों के लिए बाइबल मानी जाने वाली ‘मेटिरिया मेडिकाÓ पर भी विचार मंथन किया जा रहा है।

चिकित्सा पद्धति में काफी नवाचार हुए

जोधपुर होम्योपैथी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पटवा ने बताया कि डॉ. पटवा ने बताया कि विश्व की सबसे प्राचीन इस चिकित्सा पद्धति में काफी नवाचार हुए हैं। चिकित्सकों को इनसे रूबरू कराना ही वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य है।

संबोधन बहुत महत्वपूर्ण

वर्कशॉप में जर्मनी की ग्लीस एकेडमी के निदेशक डॉ. क्लॉज हेनिंग गिप्सर, एलएमएचआइ सेक्रेटरी ऑफ फार्मेसी डॉ. हाइकी गिप्सर और सीसीआरएस के महानिदेशक डॉ. राज के. मनचंदा संबोधन बहुत महत्वपूर्ण है।

स्वाइन फ्लू का बेहतर इलाज होम्योपैथी में
-जर्मनी से आए डॉ. क्लॉज हेनिंग गिप्सर ने ‘पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि होम्योपैथी में स्वाइन फ्लू जैसी जानलेवा बीमारी का बेहतर इलाज है। होम्योपैथी की दवाओं का साइड इफेक्ट नहीं होता। पेट, किडनी व पित्ताशय में पथरी का इलाज भी होम्योपैथी दवाओं के सेवन से बिना ऑपरेशन हो रहा है।