21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जोधपुर
Jodhpur: पहले दिन सूना रहा कैंपस
Play video

Jodhpur: पहले दिन सूना रहा कैंपस

- एक भी कक्षा की प्रवेश सूची जारी नहीं, शिक्षक बगैर पढ़ाए चले गए
Google source verification

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र सोमवार को शुरू होने के बाद भी कैंपस सूना रहा। विवि की ओर से अब तक किसी भी प्रवेश सूची जारी नहीं करने से कैंपस में एक भी कक्षा नहीं लगी। शिक्षक तो अपने विभागों में पहुंचे लेकिन कक्षाएं खाली होने से पढ़ाने नहीं गए।


जेएनवीयू ने 5 जून को ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन विवि के ढीले रवैए के कारण एक महीने बाद भी प्रथम प्रवेश सूची जारी नहीं हो सकी। कला, वाणिज्य, विज्ञान व विधि संकायों में आवेदनों पत्रों की छंटनी का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। सोमवार को कैंपस में दो-चार छात्र नजर आए लेकिन वे अपने आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी और शैक्षणिक दस्तावेज संबंधित संकायों में जमा करा रहे थे। विवि सूत्रों के मुताबिक विवि की प्रथम प्रवेश सूची अगले सप्ताह तक ही जारी हो सकेगी।