9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
VIDEO : बजट ने यूं धूमिल की राज्य की सबसे बड़ी पंचायत की उम्मीदें, जोधपुर में मायूसी
Play video

VIDEO : बजट ने यूं धूमिल की राज्य की सबसे बड़ी पंचायत की उम्मीदें, जोधपुर में मायूसी

जोधपुर नगर निगम क्षेत्र से सटी कुड़ी भगतासनी पंचायत में जनसंख्या और बढ़ती आबादी को देखते हुए नगरपालिका बनाए जाने की जरूरत है।

Google source verification

बासनी/जोधपुर. 24 हजार मतदाताओं वाली राज्य की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत को चुनावी बजट में मुख्यमंत्री ने उप-तहसील खोलने की घोषणा तो कर दी लेकिन यहां के लोगों की इस शहरी पंचायत को नगर निकाय से जोडऩे की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
जोधपुर नगर निगम क्षेत्र से सटी कुड़ी भगतासनी पंचायत में जनसंख्या और बढ़ती आबादी को देखते हुए नगरपालिका बनाए जाने की जरूरत है। इसके बिना यहां सीवरेज, सड़क, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए लोग जूझ रहे हैं।

 

यहां पंचायत को मिलने वाला बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। क्योंकि यहां कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में 1 से लेकर 10 सेक्टर तक 7 हजार परिवार निवास कर रहे हैं। जनसंख्या को देखते हुए यहां संसाधनों की कमी है। जिसे नगर निकाय बनाकर ही पूरा किया जा सकता है। इस संबंध में राज्य सरकार को यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार जनता की मांग पर लिख कर दिया लेकिन उसके बाद इस सरकार के अंतिम बजट में ऐसी कोई घोषणा न होने से लोगों को काफी निराशा हुई है।


– देवी सिंह सिसोदिया, सरपंच, कुड़ी भगतासनी