6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ऊडणी आई जिण पछै झपळको हुयो, आग लागी अर आदमी बाहर आयो… मिग 27 दुर्घटना को कुछ यूं बयां कर रही महिलाएं
Play video

ऊडणी आई जिण पछै झपळको हुयो, आग लागी अर आदमी बाहर आयो… मिग 27 दुर्घटना को कुछ यूं बयां कर रही महिलाएं

रूप सिंह की ढाणी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होने से हडक़ंप मच गया।
Google source verification

video credit : gajendra singh dahiya/जोधपुर. ऊडणी आई जिण पछै झपळको हुयो, आग लागी अर आदमी बाहर आयो… वे आवण ढूगा तो लागियो वा म्हारे माथा माथै पड़ जाए, मैं आगी हुई गी। आदमी ने हाल पूछने रे पछै पानी पीवण रो कैयो.. पण वो ना कर दियो। आपरी घड़ी माय देख कुछ करिया, इण रे पछै दूजोड़ी ऊडणी आई गई। ये बात मौके पर मौजूद उस ग्रामीण महिला ने बताया जो मिग-27 क्रैश होने के दौरान खेत में काम कर रही थी। महिला ने बताया कि कैसे उसने विमान को गिरते देखा और आदमी को उसमें से बाहर आ कर खेत में गिरते देखा। महिला ने पायलट से पानी पीने को कहा लेकिन पायलट ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद ही वह कुछ खा-पी सकता है। महिला ने एतिहात के तौर पर उसे पूछा कि कहीं चोट तो नहीं लगी है। इसपर पायलट ने कहा कि वह सुरक्षित है। लेकिन उसकी बात पर विश्वास नहीं होने पर महिला ने उसे जोर देकर पूछा तो पायलट ने हेलमेट ऊपर कर के उसको आश्वस्त किया। फिर घड़ी देखकर हेलीकॉपटर को जगह के बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे के बाद महिलाओं में दहशत फैल गई। उन्होंने इससे पहले कभी भी इस तरह का हादसा नहीं देखा था। गौरतलब है कि जिले के जालेली फौजदार और देवलिया गांव के बीच स्थित रूप सिंह की ढाणी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होने से हडक़ंप मच गया। गनीमत रहीं कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह जोधपुर वायु सेना स्टेशन से फाइटर पायलट की रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट्स के दौरान प्लेन क्रैश होने से हादसा हो गया। यह मिग-27 प्लेन था जो सिंगल पायलट जेट है। हादसे के बाद पायलट प्लेन से ऑटो इजेक्ट हो गया। सूचना मिलने पर वायुसेना का हेलीकॉप्टर ने पायलट को रेस्क्यू करके मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया है।