10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Patrika Changemaker Campaign: अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एजेंडा तैयार करने में जुट रहे क्षेत्रवासी
Play video

Patrika Changemaker Campaign: अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार एजेंडा तैयार करने में जुट रहे क्षेत्रवासी

बैठकों में युवा, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए जैसे प्रोफेशनल्स के अलावा व्यापारी, उद्यमी, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अध्यापक, किसान, मजदूर, बेरोजगार और महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
Google source verification

video & photo : manoj Sen/जोधपुर. अपने विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय करने के उद्देश्य से जन एजेंडा 2018-23 के तहत विधानसभा क्षेत्रवार बैठकों का दौर रविवार से शुरू हो चला है। इस कड़ी में सोमवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सारस्वत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हर आयु, वर्ग के क्षेत्रवासियों के अलावा चेंजमेकर्स और वालंटियर्स ने क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की। ऐसी कई बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का जन एजेंडा तैयार करने पर जोर दिया। बैठकों में युवा, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए जैसे प्रोफेशनल्स के अलावा व्यापारी, उद्यमी, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अध्यापक, किसान, मजदूर, बेरोजगार और महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

Patrika changemaker Campaign: घर की तरह राजनीति में भी झाड़ू लगाने की जरूरत

लोगों ने विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत बयां की। क्षेत्रवासियों ने इलाके की बड़ी समस्याओं को लेकर मंथन किया। बैठक में युवाओं और जागरूक लोगों ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं, समस्याओं के बारे में राय रखी। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और सर्वांगीण विकास के लिए आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप जन एजेंडा तैयार करने के लिए मंथन किया।