29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर जिले में 75 ट्रैक्टरों पर बारात, हर कोई देखता ही रह गया…देखें वीडियो
Play video

जोधपुर जिले में 75 ट्रैक्टरों पर बारात, हर कोई देखता ही रह गया…देखें वीडियो

समूचे ग्रामीण अंचल में रहा चर्चा का विषय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nandkishor Sharma

•

Updated: 5 May 2023, 1:20 PM IST


जोधपुर. जिले के भोपालगढ़ कस्बे में इन दिनों शादियों की धूम मची है और वैवाहिक आयोजनों में हर कोई कुछ न कुछ नया करने का भी प्रयास कर रहे हैं। दो दिन पहले ही कस्बे में एक शादी के दौरान 51 ट्रैक्टरों पर दूल्हे की बारात गई थी। ऐसे में गुरुवार को हुई एक अन्य शादी में इससे भी चार कदम आगे बढ़ते हुए 75 ट्रैक्टरों पर बारात रवाना हुई। यहां भोपालगढ़ के नाडसर रोड निवासी रूसीराम-रामकुमार भनंगा के परिवार में रामेश्वरलाल भनंगा के पुत्र हरेन्द्र की शादी में गुरुवार को गई बारात में कुल 75 ट्रैक्टर एवं इतनी ही लग्जरी कारों का काफिला शामिल हुआ। यहां से कजनाऊ गई बारात रास्ते में जिस भी गांव से गुजरी, तो वहां लोग इस अनूठी बारात को देखते ही रह गए ।