18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
रेलवे स्टेशन पर 9 हजार यात्री गंदगी करते पकड़े
Play video

रेलवे स्टेशन पर 9 हजार यात्री गंदगी करते पकड़े

-9.52 लाख का जुर्माना
Google source verification

रेलवे स्टेशन पर 9 हजार यात्री गंदगी करते पकड़े

-9.52 लाख का जुर्माना

जोधपुर . जोधपुर रेल मण्डल पर वित्तीय वर्ष 2017-18 में ९ हजार 396 यात्रियों को कचरा फैलाते हुए पकड़ा गया। रेलवे ने इनसे 9 लाख 52 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर रेल मण्डल द्वारा रेलवे स्टेशनों व रेलगाडि़यों में साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी स्थानों पर कचरा पात्र लगाए गए हैं। कचरापात्र का उपयोग नही करके इधर-उधर कचरा फैलाने व गदंगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जा रही है। रेल परिसर तथा रेलगाडि़यों में में गंदगी फैलाने के मामलों में 500 रुपये तक अर्थदण्ड का प्रावधान है। मण्डल रेल प्रबंधक गौतम अरोरा के निर्देशानुसार रेलवे प्लेटफ ार्म, रेलवे लाइन, सरकूलेटिंग व पार्किग एरिया में सफ ाई नियमित तौर पर की जा रही है। रेलवे कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जोधपुर रेल मण्डल द्वारा मण्डल से गुजरने वाली 13 रेलगाडि़यों में चलती गाड़ी में सफ ाई बनाए रखने के लिए ऑन बोर्ड हाऊस कीपिंग की व्यवस्था लागू की गई है। ट्रेनों में सफ ाई बनाये रखने के लिये कोच मित्र तैनात किए गए हैं। जोधपुर रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली 35 रेलगाडि़यों में सफ ाई करने के लिए क्लीन ट्रेन स्टेशन की सुविधा दी जा रही है ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़