5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर रिफ में रंग जमाएंगे शुभा मुद्गल और कैलरमैन
Play video

जोधपुर रिफ में रंग जमाएंगे शुभा मुद्गल और कैलरमैन

जोधपुर. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट और जयपुर विरासत फाउंडेशन की साझा मेजबानी में यूनेस्को की सहायता से चा रोजा राजस्थान इंटरनेशन फोक फेस्टिवल (रिफ) २४ अक्टूबर से जोधपुर के मेहरानगढ़ में शुरू होगा। जिसमें देश विदेश के लोक, पॉप और जैज कलाकार रंगारंग और खूबसूरत प्रस्तुति देंगे। जोधपुर रिफ के निदेशक दिव्य भाटिया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी।      
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 23, 2018

जोधपुर. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट और जयपुर विरासत फाउंडेशन की साझा मेजबानी में यूनेस्को की सहायता से चार रोजा राजस्थान इंटरनेशन फोक फेस्टिवल (रिफ) 24 अक्टूबर से जोधपुर के मेहरानगढ़ में शुरू होगा। जिसमें देश विदेश के लोक, पॉप और जैज कलाकार रंगारंग और खूबसूरत प्रस्तुति देंगे। जोधपुर रिफ के निदेशक दिव्य भाटिया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्व की संस्कृतिक व लोक कलाओं की प्रस्तुति के लिए अंतरराष्ट्रीय फोक फेस्टिवल की टॉप टेन सूची में शामिल जोधपुर के राजस्थान इंटरनेशन फोक फेस्टिवल (रिफ) के 11 वें संस्करण का इस वर्ष 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजन किया जाएगा। आयोज्य इस कार्यक्रम में इस बार देश की ख्यातनाम शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल, दक्षिण अफ्रीका के ग्रेमी अवार्ड विजेता म्यूजिशियन और कम्पोजर वाउटर क कैैलरमेन के अलावा ईरान, आस्ट्रेलिया व पुर्तगाली कलाकारों के साथ ही राजस्थान के लंगा मांगणियार, कश्मीर के सूफी गायक, सितारवादक मरहूम उस्ताद विलायत खान के पुत्र हिदायत हुसैन खान विशेष आकर्षण होंगे। सभी कलाकार मेहरानगढ़ दुर्ग, जसवंत थड़ा और राव जोधा डेजर्ट व रॉक पार्क में प्रस्तुति देंगे।

भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रति वर्ष देश-विदेश के सैकड़ों सैलानी करीब एक सप्ताह तक जोधपुर में रहते हैं। मशहूर शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल फेस्टिवल में ‘बारह मासाÓ पेश करेंगी। ग्रैमी अवार्ड के दो बार नॉमिनेट साउथ अफ्रीका व एक बार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर नवाजे गए म्यूजिशियन वाउटर कैलरमेन अपने साथी कम्पोजर के साथ वेस्टर्न और राजस्थानी संगीतकारों के साथ लोक संगी त का जादू बिखेरेंगे। कश्मीरी सूफी गायक शफी सोपोरी, तेहरान के गायक, संगीतकार, गीतकार माकन अश्गवारी पर्शियन संगीत से रूबरू कराएंगे।

उन्होंने बताया कि पुर्तगाल के फेडिस्ता संगीतकार अन्ना पिन्हाल, लॉस एंजेल्स के डीजे प्लेयर जोस मार्कर वेस्टर्न व बीट नंम्बर से क्लब मेहरान में देर रात्रि तक देशी विदेशी संगीत रसिकों को थिरकने परन् मजबूर कर देंगे। इनके अलावा आस्ट्रेलिया के म्यूजिशियन बुश गोथिक, जेन पीटरसन भी ‘रिफ के मुख्य रशलर होंगे। समारोह का समापन जसवंत थड़ा पर २८ अक्टूबर को अलसुबह मशहूर गायिका विद्याराव के निर्गुण भक्ति संगीत की प्रस्तुति के साथ होगा।