
एम आई जाहिर/ जोधपुर. तू इतनी खूबसूरत है कैसे बयान करूं,दिल यही चाहता है कि बस देखता रहूं, कितनी फुर्सत में बनाया होगा रब ने तुझको, शायद तेरी सूरत पे प्यार आ गया होगा। रूप चौदस की पूर्व संध्या पर हर कोई अपनी खूबसूरती संवारने में व्यस्त दिखा। लोक की खूबसूरती के लिए तंत्र की सुंदरता जरूरी है। लोकतंत्र की खूबसूरती निखारने के लिए हम सभी साझा प्रयास करेंगे। राजस्थान पत्रिका की पहल पर फैशन इंस्टीट्यूट आईनिफ्ड की 14 मॉडल्स,फैशन डिजाइनर्स और फैशन स्टाइलिस्ट्स नियति भाटिया, मानसी जांगिड़, पूजा गांधी, आस्था, आंचल, संगीता आईदासानी, निश्चला, पूजा, प्रेरणा कोठारी, भानुप्रिया, शालू बोराणा, सलोनी चाण्डक, नितिशा और दिव्यानी बड़ी खूबसूरती के साथ सजी संवरी। इन सुंदर चेहरों में हमने पांच साल में एक बार आने वाले लोकतंत्र के उत्सव के चौदह रूपों और रूपकों को तलाशा। रूप चौदस पर हर रूपसी चुनावी संदेश से लबरेज नजर आई। विजुअल 14 सुंदरियां और दो बाइट्स- मॉडल्स
पहला संदेश- मतदान अवश्य करें
दूसरा संदेश- जातिवाद से रहें दूर
तीसरा संदेश – स्वच्छ छवि का रखें ध्यान
चौथा संदेश- निर्भीक होकर करें मतदान
पांचवां संदेश-. निष्पक्षता ही लोकतंत्र की सुंदरता
छठा संदेश- विकास को ही दें प्राथमिकता
सातवां संदेश- दागी उम्मीदवार को नकारें
आठवां संदेश- फर्जी मतदान पर लगे अंकुश
नौवां संदेश- वंशवाद को करें समाप्त
दसवां संदेश- युवाओं व महिलाओं को भी मिले मौका
ग्यारहवां संदेश-प्रलोभन देने वालों का करें तिरस्कार
बारहवां संदेश- झूठे वादे करने वालों को नकारें
तेरहवां संदेश- शराब बांटने वालों का हो विरोध
चौदहवां संदेश- बहकावे में नहीं, जागरूक होकर करेंगे मतदान