24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Tatkal Rail Ticket : ऐसे टिकट रिजर्वेशन की वेबसाईट हैक कर रेलवे के तत्काल टिकट बेच रहे थे ऊंचे दामों में
Play video

Tatkal Rail Ticket : ऐसे टिकट रिजर्वेशन की वेबसाईट हैक कर रेलवे के तत्काल टिकट बेच रहे थे ऊंचे दामों में

सूरत में कार्रवाई के बाद आरपीएफ का एयरपोर्ट रोड स्थित दुकान पर छापा नौ टिकट के साथ कम्प्यूटर, सीपीयू व प्रिंटर आदि जब्त किए गए  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 6 May 2018, 9:44 AM IST

 

जोधपुर . रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने शनिवार को हवाई अड्डा रोड पर रेलवे की आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल के टिकट बुक कराने व कई गुना अधिक दाम पर बेचने का पर्दाफाश किया। दुकान से नौ टिकट के साथ कम्प्यूटर, सीपीयू व प्रिंटर आदि जब्त किए गए हैं, जबकि आरोपी भाग निकला। आरपीएफ के अनुसार सूरत में तत्काल के टिकटों में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने के बाद जोधपुर में एयरपोर्ट रोड पर संतोष टेलिकॉम नामक दुकान पर तत्काल के टिकटों की हेराफेरी करने की सूचना मिली। इस पर आरपीएफ जोधपुर के उप निरीक्षक खुमाराम, अपराध शाखा के सुरेन्द्र सिंह राठौड़, उप निरीक्षक संतोष वैष्णव ने वहां दबिश दी, लेकिन वहां से संचालक दिलीप बोराणा गायब हो गया। आरपीएफ ने दुकान की तलाशी लेकर कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर व नौ टिकट बरामद किए। इन टिकटों की कीमत 45 हजार 680 रुपए बताई जाती है। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट 143 में मामला दर्ज कर दिलीप बोराणा को वांछित घोषित किया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

वेबसाइट हैक कर साफ्टवेयर से एक साथ निकालते छह टिकट
अपराध शाखा के एसआई सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के पास विशेष सॉफ्टवेयर है। वे रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी को हैक करते हैं। फिर विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से एक बटन दबाते ही तत्काल के छह टिकट एक साथ निकाल लेते हैं, जबकि रेलवे रिजर्वेशन कार्यालय में कर्मचारी एक बार में सिर्फ एक ही टिकट बना पाता है।

 

दो से ढाई गुना दर पर तत्काल टिकट का बेचान
वर्तमान में रेलवे में रिजर्वेशन की मारा-मारी चल रही है। आमजन को न तो रिजर्वेशन मिल रहे हैं, न ही तत्काल पर कोई राहत। जबकि यह गिरोह सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल के टिकट को कई गुना अधिक दर पर खास लोगों को बेच देते हैं।