6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर
चप्पल ने दिए गहरे जख्म, रूबी जिंदा आग में दफन
Play video

चप्पल ने दिए गहरे जख्म, रूबी जिंदा आग में दफन

बिल्हौर में पुलिस ने मां.बेटी की हत्या का घटना पर्दाफाश किया। छह माह पहले ही पत्नी की हत्या की योजना बना ली थी। देवर को गिरफ्तार कर आरोपित पति के लिए पुलिस कर रही प्रयास।
Google source verification

कानपुर। बिल्हौर थानाक्षेत्र के बैड़ी अलीपुर गांव में दो दिन पहले युवती व बुजुर्ग महिला ें की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अरोपियों ने युवती को िंजदा पुआर में फूंक कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, देवर सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि भाभी ने मेरे भाई को कचहरी में चप्पलों से पिटाई की थी। इसी के चलते हमने उसे मारने का प्लॉन तैयार किया। पुलिस की गिरफ्त से मुख्य आरोपित दूर है।

क्या है पूरा मामला
बैड़ी अलीपुर गांव में राजाराम शर्मा अपनी पत्नी जगदेई (75) और तीन पुत्रों पिंटू, पूती, गोपाल, विवाहित पुत्री रूबी उर्फ फूलनदेवी (35) के साथ रहते हैं। 11 साल पहले रूबी की शादी मैनपुरी जिले के गुलरिया गांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। ससुरालीजनों के दहेज उत्पीड़न से तंग आकर रूबी गांव आ गई थी। तभी से मायके में रह रही थी। रूबी ने दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप का मुकदमा पति और देवर पर दर्ज कराया था। बुधवार रात सुशील े रूबी को फोन करके रात 11 बजे अलियापुर बंबे के पास रुपये लेने के लिए बुलाया। रूबी और उसकी मां जगदेई पैदल वहां गए। इसी बीच रास्ते में मिले सुशील व उसके साथियों ने रूबी को पहले पीटकर लहूलुहान कर दिया फिर पास में ही खेतों में लगे धान के पुआल में फेंककर आग लगा दी। जगदेई को अलियापुर बंबा पार ले जाकर पेड़ से जबरन फांसी पर लटका दिया।

देवर गिरफ्तार
पुलिस को हत्या के मुख्य आरोपित सुशील के भाई अनिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। मुख्य आरोपित सुशील कुमार छह माह पहले से ही पत्नी रूबी की हत्या करने की योजना बना रहा था। इसके लिए उसने रूबी से नजदीकियां बढ़ाईं। वह नवरात्र में रूबी के घर आकर रुका और करवाचौथ के बाद गया था। पुलिस सूत्रों के मानें तो छह माह पूर्व एक मुकदमे की पैरवी के दौरान रूबी ने उसे भरी कचहरी में चप्पलों से पीटा था। इसके बाद ही सुशील ने रूबी को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। इसी के चलते पांच माह पूर्व उसने मानसिक रोगी होने का प्रमाण पत्र बनवाया। और रूबी से नजदीकियां बढ़ाने लगा।

सिम के चलते हाथ लगे सबूत
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप के मुताबिक सुशील ने जिस फोन से रूबी को बुलाया था वह अगस्त माह से सिर्फ पांच बार खुला और हर बार सिर्फ रूबी से ही बात हुई। ये सिम भी उसने किसी और के नाम पर लिया था। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन भी वारदात की जगह मिली है। वहीं मां बेटी की हत्या के मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम ने घटना स्थल की छानबीन की। एसएसपी अनंतदेव तिवारी और एसपी प्रद्युम्न िंसह भी पहुंचे और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलाशा कर देगी।