23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
मां की हत्या कर खेत में दबाया शव, बेटे को पुलिस ने किया डिटेन
Play video

मां की हत्या कर खेत में दबाया शव, बेटे को पुलिस ने किया डिटेन

हिण्डौनसिटी. सदर थाना क्षेत्र के गांव फाजिलाबाद की ढाणी सिकंदरपुर में वृद्ध मां की हत्या कर शव पड़ोस के खेत में दबाने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को दस्तयाब कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर शव निकालने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम के नमूने लेने के बाद खुदाई शुरू कराई। मंगलवार रात 10 बजे शव को निकलवा कर मोर्चरी में पहुंचाया। मृतका लखनबाई (60) पत्नी हरीसिंह जाटव निवासी सिकंदरपुर है।
पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में वृद्धा की हत्या कर शव खेत में दबाने की सूचना मिली थी। इस पर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी भी सिकंदरपुर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार लखन बाई अपने छोटे पुत्र दयाल के साथ खेत पर फसल की रखवाली के लिहाज से झोंपड़ी में रहती थी। वहीं पति हरिसिंह व बड़े पुत्र भूरसिंह का परिवार गांव में रहता है। मंगलवार दोपहर में खेत से घर पहुंचे दयाल ने अपनी भाभी ललिता से मां को दो दिन पहले मारने व शव को खेत में दबाने की बात कही। इस पर परिजन खेत पहुंचे तो वहां लखनबाई नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दयाल को दस्तयाब कर लिया। शव का बुधवार को जिला चिकित्सालय की मोचरी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पिता का आरोप शराब के लिए मांगे थे रुपए
मृतका के पति हरिसिंह ने बताया कि उसका पुत्र दयाल शराब का नशा करने का आदी है। वह आए दिन शराब के लिए रुपए की मांग को लेकर झगड़ा करता रहता है। ऐसे में उसके द्वारा मां लखन बाई से शराब के लिए रुपए नहीं देने पर हत्या की वारदात करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।