24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
पीएनबी ब्रांच में लूट : पुलिस ने 100 अधिक कैमरे खंगाले, पड़ोसी जिलों में भी तलाश को पहुंची टीमें
Play video

पीएनबी ब्रांच में लूट : पुलिस ने 100 अधिक कैमरे खंगाले, पड़ोसी जिलों में भी तलाश को पहुंची टीमें

पीएनबी ब्रांच में लूट : पुलिस ने 100 अधिक कैमरे खंगाले, पड़ोसी जिलों में भी तलाश को पहुंची टीमें
Google source verification

हिण्डौनसिटी. पंजाब नेशनल बैंक की रीको औद्योगिक क्षेत्र शाखा में एक दिन पहले कैशियर से हुई लूट की वारदात के बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस सरगर्मी से जुटी है। सुराग जुटाने के साथ सीसी टीवी कैमरों को खंगालने जा रहे हैं। साथ ही पड़ोसी जिलों में भी पुलिस टीमें रवाना कर सघन पड़ताल की जा रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि घटना के दूसरे दिन शनिवार शाम तक पुलिस लुटेरों के मामले में ठोस सुराग नहीं जुटा सकी। लेकिन बैंक शाखा के अंदर और रीको क्षेत्र के वीडियो फुटेजों से कड़ी से कड़ी जोडकऱ अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
शुक्रवार शाम 4 बजे बैंक शाखा में देशी कट्टे के दम पर 10.75 लाख रुपए लूट की वारदात के बाद जिले का पुलिस तंत्र अलर्ट हो गया। रात में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे में जिले भर के थानों ने अपनी सीमा क्षेत्र में रात एक बजे बाद तक नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। वहीं दूसरे को जिलों के जोडऩे वाले बयाना, गंगापुरसिटी, महवा व सरमथुरा मार्ग पर करौली जिला सीमा को सीज कर बाहर जाने वालेे सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। साथ ही डीएसपी गिरधरसिंह चौहान सहित 5 थानाअधिकारियों के नेतृत्व सहित 8 पुलिस टीमों ने रात व शनिवार दिन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कई दर्जन स्थानों ने हुलिया के आधार पर लोगों की पूछताछ की और सुराग जुटाने का प्रयास किया। आरोपियों के जिले बाहर निकलने की आशंका में पुलिस की टीमों को धौलपुर, भरतपुर व सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र में भी भेजा है। वही स्थानीय थाना पुलिस की मदद से लुटेरों का सुराग लगाया जा रहा है। इधर दोपहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्रपाल सिंह ने नईमंडी थाना में डीएसपी गिरधर सिंह व थाना अधिकारी रामकिशन यादव के साथ तकनीकि एंगल से अनुसंधान को नई दिशा देने पर विचार विमर्श कर टीमों को निर्देशित किया।

रीको से लेकर गांवों तक देखे कैमरे-
वारदात के बाद लुटेरों के बेनम्बरी बाइक पर बैठ ग्रामीण क्षेत्र की ओर फरार हो गए। ऐसे में पुलिस ने रीको औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों, बाजना रेल फाटक सहित बाजना, विजयपुरा, लहचौड़ा सहित बयाना, कलसाड़ा, महवा रोड़ को जोडऩे वाले रास्तों मेंं घरों लगे 100 से अधिक सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस की साइबर सैल सहित तीन टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेजों को देख लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है।

बैंक में अवकाश, बाहर पुलिस तैनात
माह का दूसरा शनिवार होने से 11 जनवरी को राष्ट्रीयकृत बैंकों में अवकाश रहा। ऐसे मेंं रीको की पीएनबी बैंक शाखा और एटीएम बूथ बंद रहा। लेकिन एक दिन पहले हुई लूट की वारदात के सुराग जुटाने के लिए बैंक शाखा के बाहर दिन भर पुलिस की गाडियों ने आवाजाही व ठहराव बना रहा। बाइक सवार पुलिस टीम भी निगाह बनाए रही।

उद्यमियों में भय का माहौल
बैंक में शुक्रवार शाम को दिनदहाड़े लूट की वारदात से रीको क्षेत्र के उद्यमियों में जान माल की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना है। हालांकि रीको क्षेत्र में एएसपी ऑफिस है, लेकिन यहां पुलिस जाप्ता नहीं तैनात नहीं है। रीको उद्योग मंडल में पूर्व प्रवक्ता एम. इकवाल बबलू ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 300 यूनिटें हैं। उद्यमियों की सुविधा के लिए ही रीको में बैंक शाखा खोली गई। ऐसे में उद्यमियों में नकदी लाने व ले जाने के दौरान वारदात होने की आशंका से डर बना हुआ है।

इनका कहना है
रीको की पीएनबी बैंक शाखा में लूट के मामले में विभिन्न दृष्टिकोणों से सघन अनुसंधान किया जा रहा है। तकनीकि साक्ष्य जुटाने के साथ पड़ोसी जिलोंं में भी टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।

-गिरधरसिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक