24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
 मौसम के तीन रंग: रात में कोहरा, दिन में बादलों का डेरा, शाम को बूंदाबांदी
Play video

 मौसम के तीन रंग: रात में कोहरा, दिन में बादलों का डेरा, शाम को बूंदाबांदी

मौसम के तीन रंग: रात में कोहरा, दिन में बादलों का डेरा, शाम को बूंदाबांदी
Google source verification

हिण्डौनसिटी. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को आकाश में बादलों का डेरा रहा और दिनभर चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कम्पकपा दिया। शाम को हुई हल्की बंंूदाबांदी से माहौल में गलन बढऩे सर्दी के तेवर तेज हो गए। लोगों ने ठण्ड से राहत पाने के लिए अलाव तापे। हालांकि मौसम केन्द्र पर गत दिवस की तुलना में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा रेकार्ड किया गया।
शुक्रवार रात को 9 बजे बाद शहर में घना कोहरा छा गया। दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे की सघनता में वाहनों की हेडलाइटें व और सडक़ों की स्ट्रीटलाइटें टिमटिमाती नजर आई।चौराहों पर लग हाईमास्ट लाइटें जमीन तक रोशनी नहीं देर पा रही थीं। शनिवार सुबह आकाश में बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में बादलों की ओट से सूर्यदेव चमके लेकिन धूप नहीं खिलने से लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिली। ऐसे में लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। शाम करीब 5 बजे शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई। सडक़ें बारिश की बूंदों से तर हो गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम केंद्र अधिकारी डॉ. एमके नायक ने बताया कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 10.2 व अधिकतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से मौसम साफ होने की उम्मीद है।